अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक घायल--
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती : रुधौली थाना क्षेत्र की नसीबगंज चौराहे पर अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार मोहम्मद बशीर (28 वर्ष)पुत्र अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो। स्थानीय लोगों ने विशुनपुरवा चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे रुधौली पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ कर उसके परिजनों को बताया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचकर इलाज करवाया। घायल की पहचान सोनहा थाना क्षेत्र तेनुआ निवासी मोहम्मद बशीर के रूप में हुई है जो निजी कार्य हेतु रुधौली से घर जा रहा था। मौके से बाइक सवार फरार हो गया पुलिस हर पहलुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?

