आठवीं की छात्रा बनी बीईओ, किया निरीक्षण--
ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती INewsUP
बस्ती- मिशन नारी शक्ति का आगाज करते हुए रामनगर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बनवधिया की कक्षा 8 की छात्रा अंकिता पांडेय को एक दिन के लिए संकेतिक बीईओ बनाया गया । अंकिता ने सबसे पहले बीआरसी रामनगर का निरीक्षण किया । बीआरसी में कार्यरत पांच कर्मचारियों के सापेक्ष एक कर्मचारी अवकाश पर रहे । बीईओ नीरज सिंह ने बताया कि बतौर बीईओ छात्रा अंकिता ने कंप्यूटर कक्ष तथा अभिलेखीय जांच के साथ ही प्राथमिक विद्यालय पचासी का भी निरीक्षण किया । अंकिता ने अपने एक दिन के बीईओ बनने का सुखद अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह भविष्य में आईपीएस बनेंगी ।
What's Your Reaction?

