महिला सम्मेलन को लेकर हुई तैयारी बैठक

Oct 16, 2023 - 13:04
Oct 16, 2023 - 13:12
 0  14
महिला सम्मेलन को लेकर हुई तैयारी बैठक

बनकटी- बस्ती, कुदरहा ब्लॉक मुख्याल के निकट 17 अक्टूबर को होने वाले महिला सम्मेलन की तैयारी बैठक रविवार को बनकटी नगर पंचायत कार्यालय सभागार में की गई । महिला आरक्षण, नारी वंदन बिल के समर्थन में मंगलवार को जिले के कुदरहा में प्रस्तावित महिला सम्मेलन में जिले की हजारों महिलाएं शामिल होंगी। नपं अध्यक्ष उर्मिला देवी की अध्यक्षता में आयोजित तैयारी बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि ई.अरविंद पाल ने कहा कि संसद के विशेषस सत्र में महिलाओं से जुड़े इस ऐतिहासिक विधेयक से सदन में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी की अनिवार्यता हो जाएगी, जिससे महिला सशक्तिकरण को और अधिक बल मिलेगा । महिला सम्मेलन की सफलता को लेकर आयोजित तैयारी बैठक में अरविंद पाल ने कहा कि बनकटी नगर पंचायत से 101 चार पहिया वाहनों से सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी । बैठक में महिला मोर्च अध्यक्ष रोली सिंह,सभासद बाबूराम चौधरी,नवीन पाल,शबनम बानो,रिंकू देवी,वसीम अहमद, दिनेश चौधरी,ऋषिराज मुनि,साधुशरण,सावित्री देवी,वीरेंद्र गुप्ता, मो.हफीज, श्यामसुंदर चौधरी,संजू चौधरी, कौशल चौधरी,प्रमोद यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow