आगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य अधूरा, डीएम से शिकायत----

Jun 30, 2023 - 23:26
 0  20
आगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य अधूरा, डीएम से शिकायत----

राजकुमार श्रीवास्तव-महसो बस्ती INewsUP

 भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिला मंत्री रितेश पाल ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि सदर ब्लॉक के कुसमौर और कटया में 2016-17 में क्षेत्र पंचायत द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया था लेकिन अभी तक इन आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिसमे कटया में 7 लाख 52 हजार रूपए की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हुआ था जिसमें 5 लाख 79 हजार रूपए निकाल लिए गए हैं लेकिन अभी तक आगनबाडी केंद्र अधूरा है और केंद्र के आसपास काफी झाड़ी है। वही कुसमौर में 7 लाख 52 हजार रूपए की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हुआ था जिसमें 6 लाख 96 हजार रूपए निकाल लिए गए हैं। लेकिन कार्य अभी भी अधूरा है। जिसमे दरवाजा खिड़की बिजली वायरिंग शौचालय आदि काम अभी अधूरा है। उसके बाद भी इन आगनबाड़ी केंद्रों को हैंडोवर भी हो गया है। डीसी मनरेगा संजय शुक्ला ने बताया कि इन आंगनबाड़ी केंद्रों का जांच कराया जाएगा जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow