धड़ल्ले से चल रही पेड़ों की कटान,प्रकृति की छाती पर प्रहार से जिम्मेदार मौन---

Oct 9, 2023 - 17:14
 0  13
धड़ल्ले से चल रही पेड़ों की कटान,प्रकृति की छाती पर प्रहार से जिम्मेदार मौन---

जितेंद्र रावत INewsUP

हर्रैया, बस्ती- पृथ्वी को हराभरा बनाये रखने के लिए सरकारें भले ही करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही हों लेकिन विभागीय जिम्मेदार धरती की गोद में पले बढ़े हरे भरे पेड़ पौधों का सौदा कर उन्हें काटकर धरती की गोद उजाड़ने पर लगे हुए हैं । ताजा मामला बस्ती जनपद के कप्तानगंज थानाक्षेत्र का है जहां वनमाफ़ियाओं द्वारा लाखों के हरे भरे पेड़ मिनटों में ही धराशायी कर दिया जा रहा है । यहाँ हरे भरे पेड़ों की कटान जोरों पर है और विभागीय जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं । स्थानीय पुलिस व वन विभाग की मिली भगत की आशंका जताते हुए क्षेत्रवासियों ने बताया कि आला अफसरों की मौन स्वीकृति के चलते वन माफियाओ के हौसले बुलंद होते ही जा रहे हैं । ऐसा ही मामला दुबौलिया थानाक्षेत्र के मसहा का है जहां बिना परमिट के जामुन के पेड़ की कटाई चल रही है और क्षेत्रीय खाकी सहित जिम्मेदार धृतराष्ट्र बने हुए हैं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow