समरसता का संदेश देता है कबीर विज्ञान आश्रम: विधायक--

Oct 9, 2023 - 18:17
 0  10
समरसता का संदेश देता है  कबीर विज्ञान आश्रम: विधायक--

सुग्रीम कुमार INewsUP

 पौली संतकबीर नगर । धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि पौली ब्लॉक के पचरा गांव स्थित कबीर विज्ञान आश्रम समाज को शांति समरसता का संदेश देता है। कुआनो नदी के तट पर स्थित इस आश्रम का इतिहास आम जनमानस को प्रेरित करने वाला है। उन्होंने यह बातें रविवार को आश्रम का जायजा लेने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि महंत रहे सुमिरन दास की यह तपोस्थली जड़ी-बूटियां से इलाज के लिए प्रसिद्ध रही। यहां पर जनपद गैर जनपद में प्रांत से लोग उपचार करने व सत्संग में भाग लेने के लिए आते थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस आश्रम तक जाने के लिए अच्छी सड़क नहीं है। मौके पर अनिल जायसवाल, संजय सिंह, पप्पू त्रिपाठी, प्रदीप पाल, सोनू तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow