पहले प्यार के झांसे में फंसाया, दुष्कर्म किया फिर पति से की शिकायत, अब थाने में पहुंची बात

Oct 10, 2023 - 16:03
Oct 10, 2023 - 16:37
 0  478
पहले प्यार के झांसे में फंसाया, दुष्कर्म किया फिर पति से की शिकायत, अब थाने में पहुंची बात

पति ने घर से निकाला, तो प्रेमी के घर पहुंची महिला

प्रेमी के परिवार पर मारपीट का लगाया आरोप

रोहित चौहान INewsUP

बनकटी-बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक कस्बे में दवाखाना संचालक पर एक महिला ने दुष्कर्म करने व उसके परिजनों द्वारा महिला की पिटाई कर मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है । सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराना चाहा लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस टीम महिला समेत आरोपित विनय गुप्ता को थाने ले गई। थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला दवा कराने थानाक्षेत्र के एक बड़े कस्बे में संचालित दवाखाना जाती थी। महिला का आरोप है कि विनय गुप्ता नामक दवाखाना संचालक मेरे पति के मित्र हैं, जरूरत पड़ने पर अपने पति के साथ यहां दवा कराने आया करती थी। कुछ दिन बाद जब पति प्रदेश चले गए तब भी अपना व बच्चों का दवा कराने यहीं आया करती थी, धीरे धीरे विनय गुप्ता मोबाइल पर मैसेज कर प्यार मोहब्बत की बातें करने लगा और अपने झांसे में लेकर करीब दो वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। थोड़ी अनबन होने विनय ने मेरे खिलाफ पति को भड़का दिया जिससे मेरे पति ने मुझे फोन पर गाली देते हुए घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि पति को भड़काने की शिकायत करने जब विनय के घर पहुंची तो उसकी पत्नी तथा उसकी माँ व बहन ने मिलकर मेरी पिटाई कर घर से धक्के देकर निकाल दिया और मोबाइल भी छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ में जुट गई।

एसओ लालगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, पूछताछ और जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow