अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा चित्राखोर कराहपिठिया मार्ग---

Aug 16, 2023 - 02:19
 0  45
अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा चित्राखोर कराहपिठिया मार्ग---

रोहित चौहान-बनकटी बस्ती INewsUP

बनकटी कस्बे से निकलकर पक्कवा बाजार होते हुए पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर को जोड़ने वाला बनकटी से पक्कवा मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है । हल्की बारिश से जगह जगह जलजमाव के हालात पैदा गए हैं । जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । बरहुआँ में सप्ताह में दो दिन बाजार लगता हैं जहाँ क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग जरूरत के सामानों की खरीदरियां करने आते हैं । बनकटी पेट्रोल पंप के सामने से निकलकर जा रही चित्राखोर, बरहुआँ,पक्क्वा,कराहपिठिया,गड़ौना, कोरऊ,इटहर होते हुए पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर के कटाई चौराहा से खलीलाबाद को जोड़ती है । करीब 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह जगह जलजमाव है । वहीं महुली मार्ग के टिकवाजोत से सजहरा मार्ग पर चलना दूभर हो गया है । क्षेत्र वासियों ने बदहाल सड़कों के मरम्मत कराये जाने की मांग की है । वहीं बनकटी कस्बे से निकलकर धुसनाखोर,अशरफपुर,गंगौरी मार्ग को जाने वाली सड़क भी बदहाली के आंसू बहा रहा है । क्षेत्र के सन्तोष पांडेय, यूसुफ खान,जलाउद्दीन, मेराज अहमद,हरिलाल मौर्य,मोहम्मद हसन,देवी प्रसाद पांडेय,सियाराम मणि त्रिपाठी, दिलीप चौधरी, घनश्याम पाल,अवधेश पाल,रमेश चौधरी, प्रमोद पांडेय,बलाऊ कबाड़ी,डॉ. अहमद अली,इंद्रजीत गुप्ता,इस्तियाक आदि लोगों ने टूटी सड़कों के मरम्मत की मांग की है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow