चाकू की नोक पर प्रेमी को घर से उठा ले गई प्रेमिका---
जितेंद्र रावत INewsUP
हर्रैया बस्ती । छावनी थानाक्षेत्र के एक गाँव में युवक की शादी के दो दिन पूर्व प्रेमिका ने चाकू की नोक पर उसे घर से उठा ले गई। मामला थानाक्षेत्र के एक गांव का है जहाँ प्रेमी की शादी को रोकने के लिए प्रेमिका ने पहले छावनी थाने पर पहुंच कर शिकायत की थी। घटना के बाद परिजनों ने छोटे भाई को शादी के लिए तैयार कर दिया । इसी बीच नाटकीय तरीके से युवक वापस आ गया। छावनी थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक की शादी गुरुवार को थानाक्षेत्र के ही दूसरे गांव में होनी थी। दोनों पक्ष के लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। अचानक शादी से दो दिन पूर्व युवक के घर चाकू लेकर पहुंची उसकी प्रेमिका ने पहले परिजनों से अपनी शादी करवाने पर अड़ गई। प्रेमिका ने बताया कि तीन वर्षों से दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। बात नहीं बनता देखकर प्रेमिका ने चाकू निकाल लिया। उसने आत्महत्या करने की बात कहकर धमकाया। इसी दौरान प्रेमिका ने शादी के मंडप में तोड़फोड़ भी की। बात नहीं बनी तो चाकू की नोक पर युवक को लेकर चली गई। परिस्थिति को देखते हुए परिजनों ने युवक के छोटे भाई को शादी के लिए तैयार किया गया। इस घटना के बाद शादी को लेकर दुल्हन पक्ष असमंजस की स्थिति में है । थानाध्यक्ष सुभाष मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है, प्रेमी जोड़ा बालिग है कोई तहरीर नहीं मिली है।
What's Your Reaction?

