रैपिड जांच में नाथनगर व हैसर में मिले डेंगू के संदिग्ध रोगी

Oct 7, 2023 - 11:48
Oct 7, 2023 - 11:49
 0  60
रैपिड जांच में नाथनगर व हैसर में मिले डेंगू के संदिग्ध रोगी

सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP

धनघटा संतकबीरनगर: जनपद में डेंगू पैर पसारने लगा है शुक्रवार को दो और नए संदिग्ध रोगी मिलने से रोगियों की संख्या अब सात हो गई है हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी इन संदिग्ध सभी रोगियों को डेंगू होने की पुष्टि नहीं होने की बात कहते हुए एलाइजा जांच डेंगू की यह प्रमाणिक जांच होती है रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। जिला अस्पताल के साथ ही अन्य सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे बुखार के रोगियों में डेंगू से मिलते जुलते लक्षण मिलने पर उनकी रैपिड किट से जांच की जा रही है। गुरुवार की देर शाम तक जनपद के विभिन्न भागों में मिले संदिग्ध रोगियों की संख्या पांच थी जो शुक्रवार को सात हो गई है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसीएमओ डॉक्टर वीपी पांडे ने बताया कि मिले दो संदिग्ध में हैसर बाजार ब्लॉक का एक तीस वर्षी युवक व नाथनगर के हरिहरपुर कस्बा का एक पैंतीस वर्ष का युवक शामिल है। यह लोग तेज बुखार से पीड़ित होकर उपचार के लिए सीएचसी पर पहुंचे थे यही किट से जांच के दौरान उनको डेंगू का संदिग्ध रोगी माना गया है। उन्होंने कहा कि डेंगू होने की अंतिम पुष्टि एलाइजा जांच के बाद हो सकेगी। इसके लिए संदिग्धों का नमूना लिया गया एसीएमओ ने कहा कि संदिग्ध रोगियों की स्थिति सामान्य विभाग के कर्मी व शीर्षक उनकी हालत पर नजर रखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow