रंगदारी न देने पर मनबढ़ युवकों नें ढाबा मालिक को पीटा---

Jun 4, 2023 - 11:29
 0  22
रंगदारी न देने पर मनबढ़ युवकों नें ढाबा मालिक को पीटा---

अजमेर अली-गोरखपुर INewsUP

जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट के पास स्थित आज़ाद हिंद ढाबा के मालिक को मनबढ़ युवकों ने गोलबंद होकर बुरी तरह पीटा इस दौरान उन लोगों नें सोनें की चेन और 8 हजार रुपए नगदी भी छिन लिया और घमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जंगल कौड़िया टोला लक्ष्मीपुर निवासी यतीन्द्र पांडेय जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट के पास आज़ाद हिंद ढाबा चलाते हैं । शुक्रवार की रात में लगभग डेढ़ बजे एक दर्जन युवक आये और ढाबा में नाश्ता किए।.पैसा मांगने पर आनाकानी करने लगे और उलटे धौस जमाने लगे कि ढाबा चलाना है तो रंगदारी देनी पड़ेगी, रात में तो युवक चले गए। शनिवार को अपराह्न डेढ़ बजे यही युवक गोलबंद होकर आ गए उस समय यतीद्र पांडेय घर से अपने ढाबा पर जा रहे थे।तभी अचानक मनबढ़ युवकों नें यतीद्र पांडेय पर हमला बोल दिया सरेआम सड़क पर ही यह मनबढ़ युवक यतीद्र पांडेय को पीटने लगे.आस -पास के लोग ज़ब दौड़े तो युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस को दी गई तहरीर में यतीद्र पांडेय नें दो नामजद एवं 10 अज्ञात युवकों पर 8 हजार रुपए नगद और सोने की चेन भी ले जाने का आरोप लगाया है ।पुलिस मामले की जांच क़र रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow