जान जोखिम में डाल सड़क पर चलने को मजबूर हैं राहगीर, अधिकारी नही ले रहे शुध
राजन चौधरी- INewsUP बस्ती
लालगंज। बनकटी विकास खण्ड के लालगंज थाना मोड़ से कनेहटी तक कराए जा रहे करीब 7 किलोमीटर लम्बे सड़क का निर्माण पिछले 8 महीनों से चल रहा है। सड़क का निर्माण कार्य करीब पूरा होने को है लेकिन सड़क किनारे निर्माणाधीन पटरियां राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। सड़क किनारे पटरी बनाने के लिए गड्ढा खोदा गया तथा उन गड्ढों में गिट्टियां डाल दी गई। स्कूली छात्रों समेत साइकिल व बाइक से सफर करने वाले लोगों को सामने से गाड़ी आने पर नीचे उतारना पड़ जाता है जबकि नीचे से आरसीसी सड़क पर चढ़ाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस सम्बंध क्षेत्र वासियों ने बताया कि सड़क किनारे दोनों पटरियों पर पड़ी गिट्टियां राहगीरों को चोटिल बना रही हैं। क्षेत्र के सियाराम शुक्ल, चंद्रभान चौधरी, संदीप चौधरी, राकेश चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, राजेश मिश्रा, प्रेमचंद यादव, अनूप त्रिपाठी, घनश्याम चौधरी, लल्लन, पवन मिश्रा, मुरलीधर शुक्ल आदि जल्द निर्माण कराए जाने की मांग की है ।
What's Your Reaction?

