वकीलों ने सीएम का शव यात्रा निकाल फूंका पुतला--
सुग्रीम कुमार- INewsUP
धनघटा संतकबीरनगर: अधिवक्ताओं ने गुरुवार को भी कार्य बहिष्कार किया। दीवानी कचहरी से प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाली। नारेबाजी के बीच विकास भवन के समीप स्थित तिराहा पर सीएम का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
खलीलाबाद तहसील में भी पुतला दहन किया और कार्यालय बंद कराया। प्रदेश सरकार में हापुड़ जिले के डीएम व एसपी के खिलाफ मुरादाबाद के नारे लगाए। उनकी गतिविधियों को देखकर पुलिस व स्थानीय अभी सूचना इकाई एलआईयू के अधिकारी कर्मचारी सतर्क रहे। अधिवक्ताओं ने गुरुवार को दीवानी कचहरी से नारेबाजी के बीच शव यात्रा निकाली यह यात्रा विकास भवन के निकट स्थित तिराहे पर पहुंची अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार व हापुड़ जिले के डीएम और एसपी के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए मुख्यमंत्री का प्रतीक पुतला फुका। खलीलाबाद तहसील में पहुंचकर वहां भी पुतला दहन किया तहसील कार्यालय को बंद कराया सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महिप बहादुर पाल, व महामंत्री चतुर् जी शुक्ला, ने कहा कि हापुड़ जिले में 29 अगस्त की शांतिपूर्ण माहौल में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। इसको लेकर अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश हैं। यहां के डीएम व एसपी को तत्काल हटाने की मांग की जा रही है। लेकिन शासन स्तर से ऐसा नहीं किया जा रहा है। अधिवक्ताओं के साथ अक्सर घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी अधिवक्ताओं की सुरक्षा के प्रति ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित अन्य मांगों पर शासन स्तर से उचित पहल नहीं की जा रही है। इसके कारण अधिवक्ता न्याय कार्य का बहिष्कार जारी रखे हैं। इस अवसर पर कृष्ण चंद्र पांडे, संतोष कुमार राय, अनिल कुमार गौतम, राजेश कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार पांडे, अनिल कुमार दुबे, उमेश कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश पाठक,सभाजीत मिश्र, शैलेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश चंद्र यादव, मोहम्मद शमशाद अहमद, बाबूलाल गौतम, खुर्सेद खान, नवनीत मिश्रा, मनोज कुमार दुबे, रवि कुमार मिश्रा, वसीम अहमद, मनीष उपाध्याय, उर्फ सोनू मधुसुदन द्विवेदी, के अलावा अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

