नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के गहने व नगदी चोरी--

Jun 27, 2023 - 22:56
 0  141
नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के गहने व नगदी चोरी--

आलोक बरनवाल-रूधौली बस्ती INewsUP

 रूधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरी चौबे के छोटका पुरवा डढ़वा में बीते रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर एक घर में जमकर लूटपाट किया गया। परिजनो ने इसकी सूचना रूधौली थाने को देकर घटना से अवगत कराया गया। सूचना पर पहुँचे चौकी प्रभारी विशुनपुरवा रितेश सिंह मय फोर्स ने पुंछतांछ कर चले गये। इस तरह की पहली चोरी से लोग सुनकर भय से सिहर उठ रहें हैं। पीड़ित परिवार ने इसकी लिखित प्रार्थना-पत्र रूधाैली थाने को दिया गया हैं। छोटका पुरवा डढ़वा गाँव निवासी रामकेश पुत्र लौटू बीते रविवार की रात्रि खाना पीना खा कर खेत में डाले गये धान के बेहन को जंगली जानवरों से बचाने के लिए रखाने चले गये। घर पर माँ कोका, पत्नी सुनीता, बेटी नंदिनी व ज्योति घर के बरामदे में सो गये। सुबह खेत से घर पहुँचें किसान ने अपने परिजनों को जगाने का काफी प्रयास किया। पर परिजनों की नींद ही नहीं टूट रहीं थी। काफी प्रयास के बाद बेटी नंदिनी जगी तो घर के मुख्य दरवाजे के पास पहुंची तो देखी कि ताला गायब हैं और दरवाजा खुला हैं। घर के अंदर गई तो देखी की सारा सामान विखरा पड़ा है। घर का बड़ा बाक्स, श्रृंगारदानी, स्कूल बैग के सारे सामान विखरे पड़े हैं। जिसे देख डर कर बाहर भागी और शोर मचाई। घर पर लोगो की भीड़ जुट गई फिर भी मॉ कोका,पत्नी सुनीता व बेटी ज्योति आराम से नींद में सो रहीं हैं। मकान मालिक राम केश जब घर के अंदर घुसे तो देखा कि सामान वाक्स, बैग व श्रृंगार दानी के सामान विखरे पड़े हैं। बाहर आकर देखा तो पत्नी सुनीता के गले में से सोने की माला एवं मंगलसूत्र तथा कान का कर्णफूल गायब हैं। पत्नी को डपट कर जगाया तो पत्नी के होश उड़ गये। इसके बाद डायल 112 व रूधौली पुलिस को फोनकर घटना से अवगत कराया गया। रामकेश व बेटी नंदिनी ने बताया कि सोने की माला,झुमकी,अंगूठी,कर्णफूल व चादी के पायल सहित 11 गहने तथा 17 हजार रूपये नगदी चोरी हुए हैं । मौके पर पहुँचे चौकी प्रभारी विशुनपुरवा रितेश सिंह एवं डायल 112 ने लोगों से पूंछतांछ थाने चले गये। कुछ देर बाद पीडित रामकेश रूधौली थाने पहुँचकर नशीले पदार्थ सुंघा की हुई चोरी की लिखित प्रार्थना पत्र दिया हैं। प्रभारी निरीक्षक रूधौली संजय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी लिया जा रहा हैं। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होगें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow