लेखपाल व प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन--
सुग्रीम कुमार INewsUP
संतकबीर नगर- : ग्राम पंचायत कलेन हरदो के ग्रामीणों ने शनिवार को महुली थाने में लेखपाल और ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया एसडीएम को पत्र देकर समस्या दूर करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे गांव के आकाश नायक, पृथ्वी नायक, हीरालाल,घरभरन, तालुकदार, दिग्विजय, प्रभु, भागीरथी, मनीष कुमार, भोला चौधरी, मुन्नू नायक, केशव ने बताया कि गांव का सार्वजनिक रास्ता पिछले आठ,वर्ष से बंद पड़ा है। जिसकी शिकायत थाना व तहसील दिवस के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों से की जा रही है। लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। समस्या समाधान में हल्का लेखपाल, व प्रधान, को जिम्मेदार बताते हुए ग्रामीणों ने कहा की साजिश में आकर बार-बार गलत पैमाइश करके लोगों को गुमराह किया जा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। धनघटा के एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, ने ग्रामीणों को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए संबंधित लेखपाल की जांच करने का भरोसा दिया।
What's Your Reaction?

