तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से मासूम की मौत---

Oct 3, 2023 - 14:55
 0  52
तेज रफ़्तार बाइक की चपेट में आने से मासूम की मौत---

सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP

पौली संतकबीर नगर- महुली थाना के अमेदवा गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मासूम की मृत्यु हो गई। बाइक चालक पुलिस हिरासत में है। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दे दी। महुली थाना के अमेदवा निवासी शिव मूरत ने बेटी बबीता का विवाह करीब साढे तीन साल पहले गोरखपुर जनपद के बेलवाडाडी गांव निवासी सुनील के साथ की थी ! बबीता सोमवार को पति व ढाई वर्षी बेटी सौम्या के साथ में अमेदवा गांव में आई थी पूरे दिन रहने के बाद वह वापस ससुराल जा रही थी। तिराहे पर अपने पिता शिव मूरत के पास पहुंची इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने सौम्या को ठोकर मार दी इससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर तड़पने लगी। बाइक चालक रुक गया परिवार के सदस्यों के साथ वह घायल बच्ची को लेकर चंद्रौटी गांव, स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि चालक हिरासत में है जल्द मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow