देवरिया के बाद बस्ती में भी जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे--

Oct 3, 2023 - 14:52
 0  139
देवरिया के बाद बस्ती में भी जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे--

पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

आलोक बरनवाल INewsUP भानपुर बस्ती-

एक तरफ जहां गांधी जयंती के दिन देवरिया में 6 लोगों की हत्या कर दी गई तो वहीं बस्ती जिले में जमीनी विवाद में लाइव मारपीट का विडियो कैमरे में कैद हो गया। पूरा मामला सोनहा थाना क्षेत्र के तहसील भानपुर का पूरा मामला है जहां दो पक्षों में जमीनी विवाद हो गया। पीड़ित युवक तिलक राम ने थाने में तहरीर दे कर आरोप लगाया है कि गांव के रमेश पुत्र ओखलाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जिसके चलते आज सुबह लगभग 8.30 बजे विपक्षी रमेश पुत्र ओरीलाल,अवधेश पुत्र समेश, आलोक पुत्र रमेश,प्रमोद पुत्र रमेश रामनाथ विषयनाथ, गोरी व पुत्रगण राजाराम एवं रमेश ने गोलाबंदी करके हमारे घर पर चढ़कर घर में घुसकर धारदार हथियार एक हाकी लाठी–डंडा से मेरे पुरे परिवार वालो को हत्या करने की नियत से काफी मारे पीटे हैं, घर में लूट पाट भी किये है।जिससे मेरे सिर में काफी चोटे आई है मेरा सिर भी फट गया है, मेरे दाहिने हाथ की अंगुली भी टूट गई है,पैर में भी काफी चोट आई है,मेरे चचेरे भाई दीपक पुत्र राजद के भी सिर में काफी चोट आई है। मेरे पत्नी गुड़िया को भी मारपीट कर उसके गले का मंगलसूत्र भी दबंगों ने लूट लिया है,यह सब अपराधी किस्म के लोग है। मेरी हत्या करना चाहते हैं। शिकायत के बाद हरकत में आई सोनहा पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए धड़ पकड़ शुरू कर दी। सोनहा पुलिस ने इस पूरे मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है,साथ ही पुलिस मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow