लेखकों की पुस्तक पढ़ने की बढ़ी जिज्ञासा---

Sep 27, 2023 - 13:00
 0  24
लेखकों  की पुस्तक पढ़ने  की बढ़ी जिज्ञासा---

सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP

 महुली संत कबीर नगर: जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर में मंगलवार को पुस्तक पुस्तक प्रदर्शनी लगी यहां विद्यार्थियों ने पहुंच कर जानकारी हासिल की। हिंदी साहित्य के साथ विभिन्न लेखकों की चुनिंदा पुस्तक पढ़ने से जिज्ञासा बढ़ती है। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने पढ़ने के लिए पुस्तक चुनी। हिंदी पखवाड़ा के तहत विद्यालय में विविध कार्यक्रम चल रहे हैं 14 में दिन विद्यालय में तीन वर्ग में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई सुबह आठ बजे से लेकर शाम तक विद्यार्थी पुस्तकों के संबंध में जानकारी लेते रहे। इससे पूर्व प्राचार्य आनंद कुमार मिश्र, ने फीता काटकर पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का पुस्तकालय अपने आप में समृद्ध है। उसमें विविध प्रकार की पुस्तकों का संग्रह है उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी पुस्तकों के अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कहा की पुस्तक ही हमारी सच्ची मित्र होती है। पुस्तक का अध्ययन करते रहना चाहिए। मौके पर प्रवक्ता विनय कुमार मिश्र, धनंजय सिंह, राकेश कुमार मिश्र, विजय कुमार, कृष्णानंद सिंह, ऋषिकेश विश्वकर्मा, राजीव कुमार त्रिपाठी, मनीष कुमार, श्वेता सिंह, कमल कुमार सिंह, गौरव सिंह यादव, आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow