न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में देवमी का दबदबा

Nov 3, 2023 - 00:39
Nov 3, 2023 - 01:07
 0  44
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में देवमी का दबदबा

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी-बस्ती । न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को संविलियन विद्यालय देवमी के प्रांगण में किया गया । जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी,बीडीओ केदारनाथ कुशवाहा,बीईओ अरुण कुमार यादव व शिक्षक संघ अध्यक्ष अभय सिंह यादव,डॉ. अनिल मौर्य ने फीता काटकर किया । न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के बेसिक शिक्षा परिषद के छात्रों ने वालीबाल,फुटबॉल, कबड्डी,पचास तथा सौ मीटर दौड़, खो-खो,ऊंची कूद के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा प्रथम, द्वीतीय व तृतीय विजेताओं को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल के द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय देवमी के सत्यम को पहला तो गंगौरा के सूरज को दूसरा स्थान मिला । वहीं बालिका वर्ग दौड़ में देवमी कई वंदना को प्रथम और इसी स्कूल की साधना को दूसरा स्थान मिला । प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर बालक वर्ग में देवमी के सत्यम को पहला गंगौरा के सूरज को दूसरा तो वहीं बरहुआँ के प्रशांत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बालक जूनियर वर्ग कबड्डी में थाल्हापार प्रथम देवमी द्वितीय तो वहीं प्राथमिक वर्ग में देवमी प्रथम तो बरहुआँ दूसरे स्थान पर रहा । बालिका वर्ग में देवमी प्रथम व थाल्हापार को दूसरा स्थान मिला तथा जूनियर बालिका वर्ग खो खो में देवमी प्रथम तो थाल्हापार दूसरे स्थान पर रहा । संविलियन विद्यालय देवमी के प्रधानाध्यापक व राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने खिलाड़ियों व दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूलों इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है । खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्यरूप से विवेकानंद शुक्ल,राजेंद्र चौधरी,राजेश शुक्ल,आदित्य त्रिपाठी, रामरेखा चौधरी,चन्द्रशेखर,बाबूराम चौधरी,अतुल पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow