हाइवे पर रोडवेज बस से टकराई ट्रेलर, घर में घुसी बस, दर्जनों घायल
जितेंद्र रावत-हरैया बस्ती INewsUP हर्रैया। बस्ती-फैज़ाबाद हाइवे के हर्रैया थानाक्षेत्र स्थित जिवधरपुर गांव के पास स्थानीय थाना से महज कुछ दूर हाइवे पर ही रोडवेज बस व ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर इतना तेज था कि रोडवेज बस एक मकान में घुस गई जिससे दर्जनों यात्री घायल हो गये । सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक कमलेश यादव की पुलिस टीम ने घायलों का इलाज कराने में जुट गई । जानकारी के मुताबिक ट्रेलर गाड़ी डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा रही बस से टकरा गई और बस अनियंत्रित होकर घर में घुस गई । घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया ।
What's Your Reaction?

