सड़क हादसे में कार्यालय लिपिक निखिल श्रीवास्तव घायल
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी-बस्ती । बनकटी नगर पंचायत कार्यालय में लिपिक पद पर कार्यरत कर्मचारी निखिल श्रीवास्तव सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गये । सूचना पर पहुंचे अध्यक्ष प्रतिनिधि ई.अरविंद पाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल व अतुल पाल ने घायलावस्था में निजी वाहन से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए । कार्यालय नगर पंचायत बनकटी में तैनात निखिल श्रीवास्तव गुरुवार की शाम करीब 7 बजे कार्यालयी दायित्वों को निपटाकर बस्ती शहर स्थित अपने घर जा रहे थे । जैसे ही वह महुली मार्ग के महसों के निकट ठेकनापार गाँव के समीप पहुंचते ही सड़क में पड़े ईंट पर पहिया पड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे वह सड़क पर गिर पड़े जिससे उनके सीने व हाथ में गम्भीर चोटें आई हैं ।
What's Your Reaction?

