मकान के सामने पानी की टंकी बनाने की जिद पर अड़े प्रधान, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत--
ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP
लालगंज थाना क्षेत्र के रक्सा ग्राम पंचायत अंतर्गत राजस्व गांव सोढरी निवासी मोहम्मद अकरम ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है । शिकायती पत्र में अकरम ने लिखा है कि रक्सा ग्राम पंचायत के राजस्व गाँव सोढरी में स्थित प्राथमिक पाठशाला के दक्षिण स्थित खाली पड़ी भूमि में जलजीवन मिशन योजनान्तर्गत वाटर हेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है , जिसका पैमाईश राजस्व निरीक्षक,हल्का लेखपाल की टीम द्वारा एसडीएम सदर व दो अलग अलग नायब तहसीलदारों की मौजूदगी में कराकर भूमि चिन्हित किया गया था । लेकिन ग्राम प्रधान राम रेख यादव व उनके भाई रजनीश यादव समेत सोढरी निवासी वाजिद अली द्वारा पानी की टंकी निर्माण कार्य रोकवाकर मेरे मकान के सामने जबरन वाटर टैंक निर्माण करवाने की धमकी दी जा रही है तथा भद्दी भद्दी गालियां दी जा रही है । शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की है ।
What's Your Reaction?

