पोखरे में डूबने से अधेड़ की मौत, 40 घंटो बाद मिला शव

Sep 13, 2023 - 14:42
 0  95
पोखरे में डूबने से अधेड़ की मौत, 40 घंटो बाद मिला शव

सुग्रीम कुमार- पौली संतकबीरनगर INewsUP

महुली संतकबीरनगर: महुली थाना क्षेत्र के जिगना, गांव स्थित पोखरे में रविवार को डूबे एक व्यक्ति के शव को पुलिस ने 40 घंटे बाद बरामद कर लिया घटना के बाद से ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिगिना गांव के 40 वर्षीय रामहजूर, पुत्र गोपाल, रविवार, को सुबह के समय घर के बगल में स्थित पोखरे में गोबर फेंकने गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया जिससे वह पानी से भरे पोखर में गिर गए। एसडीआरएफ, गोताखोर, घटना के बाद से खोजबीन में जुटे हुए थे। ग्रामीणों ने पंपसेट लगाकर पोखरे से पानी निकालने में जुटे थे। सोमवार, की देर रात पानी से पोखरा खाली होने पर जलकुंभी में फंसा हुआ उनका शव मिला इससे घर में कोहराम मच गया मुल्लापुर पुलिस चौकी के प्रभारी अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि पोखरे का पानी निकालने के बाद ही शव का पता चल पाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow