नाथनगर से सिद्धार्थनगर बस सेवा शुरू
ब्यूरो रिपोर्ट-संतकबीरनगर INewsUP
नाथनगर से सिद्धार्थनगर जिला के बीच शनिवार को रोडवेज बस की सीधी सेवा शुरू हो गई है । क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया । सीधी बस सेवा मिलने से यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे । इससे तीन जिलों के यात्रियों को यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी । काफी दिनों से लोगों द्वारा क्षेत्र से सिद्धार्थनगर जिला तक बस सेवा की मांग की जा रही थी जिसको लेकर विधायक गणेश चौहान निरंतर प्रयास में जुटे रहे और उनकी मेहनत का सफल परिणाम रहा कि परिवहन विभाग ने नाथनगर से बस्ती जिला होते हुए सिद्धार्थनगर जिले के बीच रोडवेज यात्री बस सेवा शुरू किया गया । विधायक गणेश चौहान ने विधि पूर्वक पूजा पाठ कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा तथा बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों को लेकर बस्ती सिद्धार्थनगर जिले तक जाते हैं उन लोगों को काफी राहत मिलेगी ।
What's Your Reaction?

