अध्यक्ष प्रतिनिधि ने जाना विकास कार्यों का हाल
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी-बस्ती । बनकटी नगर पंचायत के वार्डों में कराये जा रहे विकास कार्यों का इं अरविंद पाल ने निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता पूर्ण समाग्री का प्रयोग करने व ससमय निर्माण कार्य पूरा करने का जिम्मेदारों को निर्देश दिया तथा कृष्णा नगर वार्ड में बन रहे छठ घाट की गुणवत्ता देख प्रसन्नता जाहिर की । शुक्रवार की सुबह बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं अरविंद पाल ने कृष्णा नगर,लक्ष्मीबाई नगर ,लोहिया नगर व आजाद नगर सहित विभिन्न वार्डों में चल रहे नाली, खड़ंजा व छठघाट तथा इंटर लॉकिंग के निर्माण कार्यों की हकीकत व गुणवत्ता की जांच करने पहुंच गए । उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों में प्रयुक्त समाग्री के गुणवत्तापूर्ण होने को प्राथमिकता पर रखने का ठेकेदारों को निर्देश दिया । इसके बाद वे कृष्णा नगर वार्ड के देईसांड़ से खोरिया मार्ग पर सड़क किनारे बन रहे छठ घाट का जायजा लिया । अच्छी सामग्री के इस्तेमाल से बने छठघाट की तारीफ कर ठेकेदार के कार्यों को सराहा । इस दौरान संजू चौधरी, बृजेश यादव,बाबूराम चौधरी,पवन पाल,अतुल पाल,साधुशरण,शक्ति पाल,लड्डू यादव आदि लोग मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

