लुधियाना से कच्चा माल लादकर आ रहा ट्रक गड्ढे में फंसा
सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP
धनघटा संत कबीर नगर: लुधियाना से कच्चा माल लादकर आ रहा ट्रक धनघटा क्षेत्र के खजुरिया, गांव के निकट एक गड्ढे में रविवार को फंस गया। जिसके कारण काफी देर तक आवागमन बाधित रहा सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के सहयोग से ट्रक को गड्डे बाहर निकलवाया तब जाके आवागमन बहाल हुआ धनघटा तहसील क्षेत्र के मुखलिसपुर, पीडिया, कुवानो बाध के पास स्थित ग्राम खजुरिया निकट एक गड्ढे में रविवार को ट्रक फस गया। लुधियाना से आ रहे ट्रक में कच्चा माल लदा हुआ था। इससे आवगमन काफी देर तक बाधित रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्क्रीन को बुलवाकर ट्रक को गड्ढे से बाहर निकलवाया। पूर्व प्रधान दिग्विजय नाथ यादव, रामभरोसे, रामचरण, रामफेर, गयासुद्दीन, आदि लोगो ने कहा की इस सड़क पर जगह जगह गड्ढे है। सूचना देने पर भी अधिकारियों ने इसकी मरम्मत नहीं करायी हैं। इससे इस मार्ग पर आवागमन करने में लोगों को खतरा महसूस होता है। लोगों ने तत्काल सड़क की मरम्मत को लेकर मांग किया।
What's Your Reaction?

