रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, सुनाई समस्याएं---
सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP
पौली- संत कबीर नगर: पौली ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार को रोजगार सेवकों ने वीडियो को ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों ने ग्राम पंचायतों में कार्य कर रहे कुशल वह अकुशल मजदूरों का परिचय पत्र तथा ऑनलाइन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराने की । मांग की बीडीओ श्वेता वर्मा को दिए गए ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने कहा है कि शासनादेश के बाद भी ब्लॉक में आईडी पासवर्ड नहीं उपलब्ध कराया गया। इसके अभाव में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी और आवश्यक प्रपत्र निर्गत नहीं हो रहा है। समस्या को देखते हुए उनका विवरण तत्काल उपलब्ध कराये जाने की माग की। इस मौके पर कमलेश तिवारी, ज्ञान दास, मंजू देवी, नवीन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार सहित अनेक रोजगार सेवक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

