महात्मा गांधी और शास्त्री के जयंती पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
रूधौली बस्ती (अनूप बरनवाल)
रुधौली। गाँधी जयंती के अवसर पर प्रैक्सिस विद्यापीठ रुधौली मे सुबह निदेशक सुशांत पाण्डेय जी द्वारा गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके गांधी जी एव शास्त्री जी के आदर्शो पर चलने की सलाह दी और बताया कि हम सबको अपने अंदर एक गांधी भी रखना है और शास्त्री भी रखना है। उनके यदि एक आदर्श को भी हम भली भांति यदि पालन कर ले जाते है तो हमारा जीवन महान बन सकता है । इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य ने बच्चो को साफ सफाई इन अपना कार्य स्वयं से करने की सलाह दी जबकि उपप्रधानाचार्य नित्यानाद पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह गांधी जी ने अपने कार्यों के द्वारा पूरे विश्व को लोहा मनवाया था और एक धोती में रहते थे उसी तरह हम भी कभी घमंड नही करना चाहिए। सभी शिक्षक शिक्षिकागण अर्चना सिंह, सृष्टि उपाध्याय, कोमल बरनवाल, आँचल उपाध्याय, पूनम शर्मा, श्रेया सिंह, श्वेता चौधरी, रिपूशुदन शुक्ला, विक्की कुमार दूबे, गिरजेश साहू, सर्वेन्द्र नाथ गौड़, अवधेश भट्ट, सूरज मिश्रा, अभय त्रिपाठी, विकास सोनकर, विनय पाण्डेय, नागेश जी, अभिषेक त्रिपाठी, संतोष पाण्डेय आदि ने बच्चों को गाँधी जी के जीवन से जुड़ी बहुत सारी बाते साझा की| उसके उपरांत सभी कक्षा के बच्चों द्वारा इस दिन को गांधी जी और शास्त्री जी के प्रति समर्पित होकर विभिन्न प्रतियोगिताओ जैसे निबंध लेखन , व्यख्यान, वाद विवाद कक्षा 6 से 10 तक के बच्चो ने एव कक्षा 1से 5 तक के बच्चो ने पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओ मे भाग लिया वही छोटे जूनियर वर्ग के बच्चो ने गांधी जी की वेश भूषा में न ही सभी को संदेश दिया बल्कि सबका मन मोहा इसके तहत जैसे कि -पेंटिंग,लेखन आदि, प्रतियोगिताओं में इन बच्चो ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के कुछ छात्र/छात्रा द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत आचार्य विक्की दूबे व विनय पाण्डेय के नेतृत्व मे स्कूल प्रांगण व स्कूल के आस पास की साफ सफाई भी किया गया है | इसी कड़ी में तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण व मिष्ठान वितरण किया गया तो कही प्रभातफेरी निकाल कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चो का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप सिंह पिंकू व प्रधानाचार्य सुभाष वर्मा द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भी उज्जवल भविष्य की कामनाए दी। अभी कुछ दिन पूर्व बच्चों द्वारा विज्ञान प्रतियोगिता कर भी लोगों का मनमोहा था। तहसील प्रांगण में उपजिलाधिकारी गिरीश चंद्र झा, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र, ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी धनेश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद द्वारा जूनियर हाई स्कूल रुधौली के बच्चों के साथ प्रभातफेरी निकाली।
What's Your Reaction?

