छाती में नली डालकर बचाया मरीज की जान--

May 26, 2023 - 01:28
 0  32
छाती में नली डालकर बचाया मरीज की जान--

आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP अस्पतालों में मरीजों के साथ अक्सर दुर्व्यवहार की शिकायत सुनते रहते हैं। तो कहीं आर्थिक स्थिति ठीक ना होने कारण मरीजों का इलाज नहीं करते हैं । लेकिन जिले में एक ऐसा डॉक्टर भी है जो किसी भी असहाय मरीज का इलाज करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यूं ही नहीं कहते डॉक्टर भगवान का दूसरा रुप होता है। जनपद बस्ती के जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर राजेश पटेल अपने कार्यों से अक्सर मरीजों का जटिलतम ऑपरेशन कर लोगों को नई जिंदगी देने का काम कर रहे हैं। जिसकी वजह से लोग अक्सर अपने अपने क्षेत्रीय अस्पतालों में उनकी मांग करते हैं। ताजा मामला वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की महिला कृष्णावती देवी पत्नी सुग्रीव 24 वर्ष जो गंभीर रूप से सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी और छाती में गंभीर चोट लग गई थी सांस लेने में काफी समस्या हो रही थी। कई अस्पतालों में वरिष्ठ डॉक्टरों ने मरीज का इलाज करने में जवाब भी दे दिया और रेफर भी कर दिया गया।आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण परिजनों ने इलाज कराने में असमर्थता जाहिर की। आर्थो वार्ड में तैनात डॉक्टर सुबोध यादव ने मरीज को देखा और स्थिति काफी दयनीय लग रही थी जिसको लेकर जिले के कई वरिष्ठ डॉक्टरों से संपर्क कर इलाज करने की सिफारिश की स्थिति को देखते हुए सभी ने हाथ खड़ा कर लिए। फिर जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डॉक्टर राजेश पटेल व डॉ वीके वर्मा की एक सूझबूझ से छाती का ऑपरेशन विधि द्वारा नली डालकर नई जिंदगी प्रदान की। ऐसे में परिजनों ने जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर राजेश पटेल की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं और जगह-जगह इस पुनीत कार्य की चर्चा जोरों पर भी है। फिलहाल दुर्घटना से पीड़ित महिला कृष्णावती की स्थिति में काफी सुधार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow