आकाशी बिजली गिरने से जला कंप्यूटर सिस्टम,कामकाज ठप---
रोहित चौहान-बनकटी बस्ती INewsUP
ब्लॉक मुख्यालय पर आकाशीय बिजली गिरने से कार्यालयी कामकाज ठप पड़ा हुआ है । जिससे ग्राम पंचायतों से जुड़े अधिकांश काम बाधित है । खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय बनकटी के कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल राय और अनवारुल ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से काम बाधित चल रहा है इंजीनियर द्वारा उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कितना समय लगेगा यह नहीं कहा जा सकता । बताते चलें आपको कि कंप्यूटर सिस्टम और राउटर भी ध्वस्त हो चुका है जिसे लेकर कामकाज बहाली पर इंजीनियर लगातार प्रयास कर रहे हैं।
What's Your Reaction?

