मां के ब्रह्मभोज में शामिल होना पड़ा महंगा,अज्ञात चोरों ने नकदी समेत लाखों की उड़ाये जेवर--
आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP
रुधौली कस्बे के डुमरियागंज रोड पर स्थित गल्ला व्यापारी राम उजागर के घर अज्ञात चोरों ने 2 लाख रुपए नकदी सहित लाखों के जेवरात चुरा ले गए । राम उजागर गोरखपुर जिले के घघसरा में रहकर गल्ला खरीदने व बेचने का काम करते हैं । उजागर अपनी मां के ब्रह्मभोज में शामिल होने रुधौली आये थे। ब्रह्मभोज के उपरांत रुधौली बाजार में स्थित अपने मकान पर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ देख दंग रह गए । 112,1090 सहित रुधौली पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रूधौली संजय कुमार की पुलिस टीम ने विभिन्न पहलुओं की जांच कर कार्यवाही में जुट गई । पीड़ित गल्ला व्यापारी राम उजागर अपनी पत्नी समेत चार बच्चों के साथ ब्रह्मभोज में शामिल हुए थे। व्यापारी ने बताया कि पैसा और जेवर चोरी होने से पूरा घर प्रभावित है अब व्यापार कैसे होगा एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है।
What's Your Reaction?

