संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में उतराता मिला रिवांश का शव--
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज बस्ती- थानाक्षेत्र के हरैया गांव में रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में गायब तीन वर्षीय रियांश चौधरी का दूसरे दिन गाँव के ही एक तालाब में उतरता हुआ शव मिला । सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई । जानकारी के मुताबिक हरिया गांव निवासी अखिलेश चौधरी का 3 वर्षीय बेटा रेयांश शनिवार की दोपहर करीब 3:00 बजे घर के पास एक खड़ंजे पर ही खेल रहा था तभी वह रहस्य में परिस्थितियों में वहां से गायब हो गया , काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला तो लालगंज पुलिस को इसकी सूचना दी गई । काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन सोमवार को गांव के ही एक तालाब में उतरता हुआ बच्चे का शव दिखाई दिया ।सूचना मिलने पर उसके स्वजन तालाब के पास पहुंचे और शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे । इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि ....
What's Your Reaction?

