बाइक की ठोकर से साइकिल एवं बाइक सवार जख्मी सूरज मिश्रा INewsUP

Nov 28, 2023 - 15:52
 0  37
बाइक की ठोकर से साइकिल एवं बाइक सवार जख्मी सूरज मिश्रा INewsUP

लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती महुली मार्ग पर सोमवार सायं 3:30 बजे महादेवा की तरफ से अपने पत्नी को बैठा कर बस्ती जा रहे बाइक चालक ने साइकिल सवार को ठोकर मार दिया , जिसमें दोनों चोटिल हों गये। जानकारी के अनुसार जितेंद्र गौतम 28 वर्ष निवासी बरोहियाँ कला थाना लालगंज अपने पत्नी व बच्चें के साथ बस्ती जा रहे थे। महादेवा - बस्ती मार्ग पर जैसे ही वह गौरा उपाध्याय गांव के पास पहुंचे कि साइकिल पर खाद की बोरी लादकर पैदल जा रहे रामफेर पुत्र सुखारी विश्वकर्मा , 60 वर्ष को ठोकर मार दिया , जिससे बाइक चालक एवं साइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रामफेर को स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया , तथा बाईक सवार को निजी चिकित्सालय में परिजनों द्वारा ले जाया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow