आंधीं न तूफान,भरभराकर गिरा पंचायत भवन का पिलर,जिम्मेदार मौन--
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
भनवापुर, सिद्धार्थनगर । भनवापुर विकास खण्ड के देवरिया चमन में निर्माणाधीन पंचायत भवन में खरब गुणवत्ता के सामग्री उपयोग किये जाने का मामला किसी से छुपा नहीं रहा । रविवार की रात पंचायत भवन का नवनिर्मित पिलर अचानक भर भराकर गिर गया । पिलर गिरने की घटना रात में हुई वरना किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था । भनवापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत देवरिया चमन में लगभग 18 लख रुपए की लागत से राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान (RGSA) के तहत पंचायत भवन का निर्माण बिगत दो - ढाई वर्षो से चल रहा है पंचायत भवन का पिलर RCC द्वारा न बनवाकर बिना स्टील/सरिया के ईंटों का बनवाया गया है जिसमे एक भी सरिया नहीं डाला गया है पंचायत भवन का एक पिलर गिर गया संयोग बहुत ही अच्छा था कि काम बन्द चल रहा था कोई मलबे की जद में नहीं आया और कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुई क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण में शुरू से ही मानकों की जमकर अनदेखी किया जा रहा है जिसका शुरू में ही विरोध भी किया गया था मगर ग्राम पंचायत सचिव व जेई भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के कारण मनमानी करते रहे जिसका नतीजा आज सामने है ग्रामीणों ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी बारी- बारी से दो पिलर गिर चुके हैं इसमें जमकर भ्रष्टाचार किया गया है पंचायत भवन मानक व इस्टीमेट को दरकिनार करते हुए बनवाया जा रहा है इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए ग्राम पंचायत देवरिया चमन में वर्ष 2021-22 से लगभग 18 लख रुपए की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा था गाँव में पंचायती राज व्यवस्था क़ो चाक चौबंद बनाने के लिए सरकार ने ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनाने का निर्देश जारी किया था इसके पीछे सरकार की मंशा थी कि लोगों को हर तरह की जरूरी सुविधाएं जो ब्लॉक पर मिलतीं हैं वह अब गावों में मिले जैसे परिवार रजिस्टर की नकल,जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण आयुष्य मान कार्ड आदि लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण पंचायत भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ गया और आज तक पूरा नहीं हो सका *पिछले वर्ष इसी महीने में इसी भनवापुर विकास खंड के ही अन्तर्गत ग्राम पंचायत भरवठिया में विवाह घर के पिलर गिरने से 03 -03 लोगों की मृत्यु हो गई थी जिसमें ब्लॉक के जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था फिर भी जान -बूझ कर ऐसा किया जा रहा है इस सम्बन्ध में सहायक विकास अधिकारी (पं०) भनवापुर संजय पटेल को *फोन करने पर उन्होंने कहा कि हम अभी नये यहाँ आये हैं हमें पंचायत भवन के पिलर गिरने की जानकारी नहीं है अगर पिलर गिरा है तो देखते हैं । ज्यादा जानकारी के लिए मुख्य विकास अधिकारी जायंद्र कुमार को फोन करने पर उन्होंने बताया कि टीम गठित कर जांच करवाते हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करते हैं
What's Your Reaction?

