ग्राम प्रधान हीरा लाल ने दबंगों के खिलाफ कप्तानगंज थाने में दिया तहरीर

Oct 19, 2023 - 14:14
 0  23
ग्राम प्रधान हीरा लाल ने दबंगों के खिलाफ कप्तानगंज थाने में दिया तहरीर

जितेंद्र रावत- INewsUP

कप्तानगंज/हर्रैया बस्ती-प्रदेश सरकार लगातार दबंगों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है लेकिन ग्राम पंचायत बनहरा में दबंगों का हौसला बुलन्द है । दबंगों द्वारा ग्राम प्रधान हीरा लाल को भद्दी - भद्दी गालियां देते हुए एवं जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । आपको बताते चलें कि विकासखण्ड कप्तानगंज के अर्न्तगत ग्राम पंचायत बनहरा के दबंग हरिश्चन्द्र व राम चन्दर पुत्र राघव प्रसाद द्वारा नव निर्मित पानी की टंकी के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं । ग्राम प्रधान हीरा लाल द्वारा कई बार दबंगों को सरकारी कार्य में बाधा डालने से मना किया जा रहा है लेकिन दबंगों द्वारा ग्राम प्रधान हीरा लाल को बार - बार गाली-गलौज दिया जा रहा है । दबंग ग्राम प्रधान हीरा लाल से मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और जान से भी मारने की धमकी देते हैं । ग्राम प्रधान हीरा लाल द्वारा ग्राम पंचायत में कराये जा रहे विकास कार्यों में भी समस्या उत्पन्न करते हैं जिससे ग्राम पंचायत बनहरा का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है । ग्राम प्रधान ने कप्तानगंज थाने में दबंग हरिश्चन्द्र व रामचन्दर पुत्र राघव प्रसाद के खिलाफ तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में मुकदमा दर्ज करके दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया है एवं कप्तानगंज पुलिस से जान - माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है । इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी कप्तानगंज ने बताया कि उक्त प्रकरण में जांच की जा रही है जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow