पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के भीटी माफी गांव के पास कुआनों नदी के किनारे पेड़ की एक डाल पर रस्सी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे लालगंज पुलिस ने पेड़ से शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की सुबह लालगंज थाना क्षेत्र के भीटी माफी गांव के पास कुआने नदी के किनारे पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का लटकता हुआ शव मिला। सबसे पहले शव को ग्रामीणों ने देखा और लालगंज पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसकी पहचान संतकबीर नगर जिले के महुली बाजार निवासी दिनेश शर्मा पुत्र गया प्रसाद के रूप में हुई । ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। चर्चा है की हत्या के उपरांत शव को पेड़ से लटका दिया गया जिससे वारदात आत्महत्या में तब्दील हो जाय । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस इस घटना की बारीकी से जांच कर रही है।
What's Your Reaction?

