बिहार के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत ---

Sep 14, 2023 - 10:40
 0  41
बिहार के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत  ---

सूरज मिश्रा- INewsUP

मुंडेरवा बस्ती: मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मंझरिया रेलवे क्रासिंग संख्या 190 (सी) से 7 सौ मीटर पश्चिम अप ट्रैक के बगल स्थित गड्ढे में एक युवक का शव पानी के ऊपर तैरता देख की मैन ने रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचित किया। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी जीआरपी बस्ती को दिया तो जीआरपी ने मुंडेरवा थाने में इसकी जानकारी दिया। जानकारी मिलने पर मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक थाना मुंडेरवा रामकृष्ण मिश्र ने शव को पानी से बाहर निकलवाया, जेब चेक कराया तो उसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर दिवंगत की पहचान सुशील कुमार पुत्र सीतोदास बेगूसराय बिहार के रूप में हुई। जिसकी जानकारी पुलिस ने फोन के माध्यम से बिहार पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मंझरिया रेलवे क्रासिंग से पश्चिम रेलवे के अप ट्रैक पोल संख्या 556/3 के बगल स्थित पानी में मिले शव की पहचान उसके जेब मे मिले आधार कार्ड के आधार पर मुंडेरवा पुलिस ने कर लिया है। और इसकी सूचना पुलिस ने बिहार के संबंधित थाने को दे दिया है। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि दिवंगत सुशील वार्ड नंबर 3 दासटोला विदुलिया मेघौल बेगूसराय बिहार का रहने वाला है। बुधवार को रेलवे से प्राप्त सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंचे तो पोल संख्या 556/3 के पास ट्रैक के किनारे उसका एक चप्पल पड़ा था और वह ट्रैक के बगल स्थित पानी में पड़ा था।जामा तलाशी के दौरान उसके जेब साथ 116 रूपये नकद रुद्राक्ष की माला व आधार कार्ड प्राप्त हुआ। आधार कार्ड के अनुसार बेगूसराय के थाने में सूचना दे कर परिजनों को बुलाया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रेन से गिरने की वजह से मौत हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow