अभिभावकों के खाते में भेजी गई धनराशि, प्रोजेक्टर पर देखा गया लाइव प्रसारण---

Jul 20, 2023 - 10:37
 0  54
अभिभावकों के खाते में भेजी गई धनराशि, प्रोजेक्टर पर देखा गया लाइव प्रसारण---

रोहित चौहान-बनकटी-बस्ती INewsUP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1 करोड़ 91 लाख छात्रों को डायरेक्ट बेमिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से स्कूलों को भेजा गया । यह धनराशि मोजा,जूता,ड्रेस यूनिफॉर्म, स्कूल बैग व स्टेशनरी खरीदने के लिए भेजा गया है । बस्ती जनपद के कुल 2074 परिषदीय स्कूलों के प्रति छात्र 1200 रुपये की दर से उनके अभिभावकों के खाते में हस्तानांतरित कर दिया है,जिससे जूता,मोजा,बैग व ड्रेस खरीदा जा सके । बुधवार को लखनऊ के ऑडिटोरियम से डीबीटी राशि के हस्तांतरण का सीधा प्रसारण प्रदेश भर के स्कूलों में देखे जाने का आदेश दिया गया था । इसी क्रम में बनकटी विकास खण्ड के संविलियन विद्यालय देवमी में प्रोजेक्टर लगा कर मुख्यमंत्री के सम्बोधन का लाइव प्रसारण अभिभावकों व छात्रों को दिखाया गया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल के नेतृत्व में छात्रों व उनके अभिभावकों को लाइव प्रसारण दिखाया व सुनाया गया । इस दौरान देवमी के ग्राम प्रधान राजेन्द्र चौधरी, प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी सहित तमाम लोगों ने लाइव प्रसारण सुना ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow