नाली विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, तीन घायल--

Jul 21, 2023 - 11:48
 0  31
नाली विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, तीन घायल--

राजन चौधरी-लालगंज बस्ती INewsUP

 लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नरौली मुरादपुर में बुधवार की रात करीब नौ बजे नाली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के ऊपर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। गांव के जगदीश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नाली के पानी की निकासी को लेकर गांव के ही मिश्रीलाल, दशरथ, संदीप, रामअनुज व पंकज लाल उसके ऊपर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया । बीच बचाव में आई उनकी पत्नी सीतापति व उनके पिता भूअर को भी मारापीटा। लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow