सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मृत्यु---
सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP
संत कबीर नगर: धनघटा थाना क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव की एक महिला, की उपचार के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बीते मंगलवार की देर रात मृत्यु हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। महिला बीते रविवार, की रात पैदल नेतवापुर, चौराहा स्थित दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। पीछे से बाइक चालक ने ठोकर मार दी थी। धनघटा थाना के छपरा पूर्वी गांव निवासी कपिल देव, ने बताया कि बीते रविवार की रात के करीब आठ बजे उनकी चालीस वर्षीय पत्नी सनीका, गांव से पैदल नेतवापुर, चौराहे पर स्थित एक दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चालक भी सड़क पर गिर गया। वह मौका देखकर अपनी बाइक को छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने स्वजन को सूचना देने के बाद उन्हें सीएचसी हैसर बाजार, में भर्ती कराया चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेज दिया यहां के चिकित्सको ने जांच के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बीते मंगलवार की देर रात उनकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
What's Your Reaction?

