धरती का श्रृंगार नष्ट कर रहे वन माफिया,जिम्मेदार मौन--
सूरज मिश्रा INewsUP
मुंडेरवा-बस्ती । मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मोहनाखोर गांव में लकड़हारों ने दो हरे आम के पेड़ को धरसही कर दिया जहां सरकार घरती को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक तरफ सरकार लगातार चिंतित है और इसके लिए कई तरह से प्रयास कर रही है। वहीं मुन्डेरवा थाना क्षेत्र मे रविवार को लगभग चार बजे मोहनाखोर गांव के पूर्व में स्थित आम के बाग मे दो हरे पेड़ को काट दिया गया। मामले में वन क्षेत्राधिकारी बनकटी का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।ठेकेदार के निर्देशों पर मजदूरों ने आम के दो वृक्ष को काटकर जमींदोज कर दिया। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। जानकारी होते ही वन विभाग की टीम को रवाना कर दिया गया है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। मुन्डेरवा थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। राकेश कुमार, नरसिंह यादव को जाच के लिए भेजा गया है। आम के हरे पेड़ काटने वालो के उपर उचित कार्रवाई की जायेगी।
What's Your Reaction?

