नाबालिक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म--
ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsaUP
पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गाँव में 10 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को तीन नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया । सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने मौके की जाँच पड़ताल कर घटना की जानकारी ली । पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह यह सूचना मिली कि एक 10 वर्षीय बालिका के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है । तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो नाबालिक हैं । बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद है । तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है ।
What's Your Reaction?

