सड़क किनारे गड्ढे में पलटा गेहूँ लदा अनियंत्रित ट्राला---

Aug 24, 2023 - 00:48
 0  23
सड़क किनारे गड्ढे में पलटा गेहूँ लदा अनियंत्रित ट्राला---

ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP

 गौर थानाक्षेत्र के बेतौहा गाँव की मोड़ पर गेहूं लदा अनियंत्रित ट्राला सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया । गनीमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ । गौर थानाक्षेत्र के बभनान बाजार से ट्राला चालक संजय करीब दो सौ बोरी गेहूँ लादकर बस्ती की तरफ जा रहा था जैसे ही बेतौहा प्राथमिक विद्यालय के पास मोड़ पर पहुंचा कि अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया । सूचना पर पहुंचे टिनिच चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद पांडेय जांच पड़ताल में जुट गए ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow