सर्प दंश से महिला की मौत----
राजन चौधरी-लालगंज बस्ती
लालगंज थानाक्षेत्र के छतौरा में घर के कमरे में रस्सी पर बैठे सर्प ने एक महिला को काट लिया । स्वजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां हालात गम्भीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । छतौरा निवासी शारदा शुक्ल की 55 वर्षीय पत्नी शांति देवी बुधवार को घर के कमरे में बोरिया लाने गईं जहां पहले से बैठे सांप ने उन्हें काट लिया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ लिया और अपने साथ ले गए ।
What's Your Reaction?

