महिला प्रशासनिक अधिकारी से रेप की कोशिश, नायब तहसीलदार पर मुकदमा दर्ज

Nov 17, 2023 - 23:51
Nov 18, 2023 - 00:30
 0  155
महिला प्रशासनिक अधिकारी से रेप की कोशिश, नायब तहसीलदार पर मुकदमा दर्ज
थाना कोतवाली से मुकदमा दर्ज कराने के बाद अधिकारियों के साथ निकलती पीड़िता

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बाद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, आम आदमी को छोड़िए प्रशासनिक अधिकारी भी महिला अपराध का शिकार हो रही हैं, आरोपी भी कोई और नही समकक्ष अधिकारी ही है।

मामला बस्ती जिले का है जहां बस्ती में तैनात महिला नायब तहसीलदार ने अपने साथ काम करने वाले पुरुष तहसीलदार पर घर मे घुस कर छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश सहित जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।

आरोपी सदर तहसील में नायब तहसीलदार के पद तैनात है, महिला ने लिखित तहरीर में बताया कि 12 नवंबर की रात मेरे सरकारी निवास के बगल के सरकारी आवास में रहने वाले धनश्याम शुक्ल जो नायब तहसीलदार सदर के पद पर तैनात हैं उन्होंने मेरे आवास के सामने का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा न खोलने पर मेरे आवास के पीछे का दरवाजा लात मारकर तोड़ दिया और मेरे आवास में जबरदस्ती घुस गया, मुझे बहुत थप्पड़ मारा, गन्दी गालियाँ दीं, मुझे कई आपत्तिजनक जगह छुआ और काटा ,मेरे कपड़े फाड़ दिए और मुझे फर्श पर गिरा कर मेरे साथ बलात्कार करने की कोशिश की, मेरे द्वारा बार-बार विरोध करने के बाद भी मुझे प्रताड़ित किया और मुझे दबोच कर, मेरा गला दबा कर मेरी हत्या करने की कोशिश की, मैं डर की वजह से तखत के नीचे छिप गयी, पुन: मुझे बिस्तर के नीचे से पकड़कर जान लेने की कोशिश और बलात्कार करने की कोशिश की गयीं, मैंने बहुत मुश्किल से अपनी जान बचायी और बाहर की तरफ भागी और अपना दरवाजा बाहर से बन्द कर दिया धनश्याम शुक्ल मेरे आवास के पीछे के दरवाजे से निकलकर अपने आवास से होते हुए बाहर आये और मुझे बाहर पाकर मुझपर पुन: झपटा। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया की महिला ने घर में घुसकर मारपीट और उसके साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है, जिसके तहत कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराध संख्या 376, 511, 307, 323, 354, 504 और 452 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है, विवेचना के आधार पर उचित और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow