अवैध खनन करते एसडीएम ने चार ट्रैक्टर ट्राली व एक बुलडोजर पकड़ा---

Aug 5, 2023 - 12:34
 0  17
अवैध खनन करते एसडीएम ने चार ट्रैक्टर ट्राली व एक बुलडोजर पकड़ा---

सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP

 धनघटा: एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव व पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह की टीम ने शुक्रवार को महुली थानाक्षेत्र के शिवबखरी गांव में दबिश देकर अवैध ढंग से मिट्टी खनन करते हुए चार ट्रैक्टर ट्राली व एक बुलडोजर को पकड़ लिया । उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर टीम ने इस गांव में शुक्रवार को अवैध खनन कर रहे एक बुलडोजर और मिट्टी लदी चार ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर महुली पुलिस के हवाले कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow