सोहिला व महादेवा में लगा चौपाल--
सूरज मिश्रा मुंडेरवा बस्ती INewsUP
विकासखंड बनकटी के महादेवा व सोहिल ग्राम पंचायतों में प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह तथा खंड विकास अधिकारी केदारनाथ कुशवाहा की अध्यक्षता में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी गई तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया तथा विभिन्न शिकायतों का निस्तारण किया। महादेवा ग्राम पंचायत में 11 समस्या आई जिसमें आवास, शौचालय,नाली,वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि सहित आए अन्य समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया । साथ ही सोहिल ग्राम पंचायत में आए 15 समस्याओं का निस्तारण करते हुए ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ देने के लिए आश्वासन दिया। मौके पर ,राम प्रकाश त्रिपाठी, ADO राजन चौधरी ,डॉ प्रशांत कुमार खंड शिक्षा अधिकारी, अरुण यादव, सचिन, संजय, भगमनी दुबे, एवं महादेवा प्रधान ओमप्रकाश सिंह, समाज एवं सोहिला प्रधान सर्वेश चौधरी सहित एडीओ पंचायत गिरिजेश श्रीवास्तव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

