युवती की दोनो आंख मिली गायब, परिजनों ने किया हंगामा, जांच कराने की मांग
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी एक युवती के शव की दोनो आंख गायब मिली जिसके चलते स्वजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक युवती ने चूहे मारने की दवा कहा लिया था जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसका निधन हो गया । निधन के बाद उसके शव को मर्चरी में रखवा दिया गया और दूसरे दिन उसका शव मर्चरी से निकाला गया तो दोनों आंखें गायब थीं ।जानकारी के अनुसार सोनहा थानाक्षेत्र के शंकरपुर निवासी शशिकला पुत्री फागू मामूली कहासुनी के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया था, हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार को जब मर्चरी से उसका शव निकाला गया तो उसकी दोनों आंखे गायब थी। उसकी मां मुन्नी देवी ने बताया कि जब वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और डाक्टर ने डेडबॉडी दिखाई और पूछा कि क्या मारपीट हुई थी। जब उसने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था तो डाक्टर ने पूछा कि इसकी आंखे कहां है। यह सुनकर वह स्तब्ध रह गई। बताया कि कल तक तो उसकी दोनों आंखे थी। इसके बाद उन्होंने बेटी का शव दिखाया जिसकी दोनों आंखे गायब मिली। इसे लेकर परिजनों ने हंगामा किया। कहा किवे तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे जब तक कि यह पता नहीं चल जाता कि उसकी आंखे कहां गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंदन कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में अगर कोई तहरीर मिलती हे तो जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसीएमओ डा. एसके चौधरी का कहना है कि युवती के पंचनामा में भी इस बात का जिक्र है कि उसकी आंखे नहीं है। आंख बहुत नाजुक होती है। शव को डी फ्रीजर में रखने की वजह से भी कभी कभी आंखे डिजाल्व हो जाती है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डाक्टरों का पैनल नियुक्त किया गया है। पोस्टमार्टम करने के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थितियां स्पष्ट होंगी ।
What's Your Reaction?

