अपर आयुक्त ने मशाल जलाकर किया खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Feb 3, 2024 - 00:10
 0  57
अपर आयुक्त ने मशाल जलाकर किया खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । सीडीए एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंद्रनगर वार्ड (मथौली) में गुरुवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर मंडलायुक्त राजीव पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व मशाल जलाकर कर किया । स्कूली बच्चों द्वारा डंबल एक्सरसाइज , लयवद्ध योगा, बालक एवं बालिका वर्ग जूनियर एवं सीनियर वर्ग के 100 मीटर से लेकर 3000 मीटर तक का दौड़,हर्डल रेस,म्यूजिकल चेयर व नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच से सेंक रेस,फ्रॉग जंप,लेमन रेस आदि का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि राजीव पांडेय विद्यालय प्रबंधक अरविंद पाल,निदेशिका डा.अरूणा पाल,प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,भावेस पांडेय,रविचंद पांडेय व अश्वनी उपाध्याय के द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । दौड़ में साहिल कुमार यादव, सृष्टि,निखिल गुप्ता, आकांक्षा पाल, साक्षी चौधरी, सौद अंसारी, प्रिया जायसवाल , सत्यशील तथा हर्डल रेस में अनुरेश चौधरी,अभय गिरी तथा रिले रेस में अनुरेश चौधरी,अभय गिरी तथा रिले रेस में येलो हाउस, ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की । मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेलकूद का बहुत महत्व है, ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन करने पर विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने उत्साह भर जो प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ है खेल कूद से सर्वांगीण विकास होता है । प्रबंधक इं. अरविंद पाल ने कहा कि खेलकूद चार फरवरी तक चलेगा तथा विजयी प्रतिभागियों को अंतिम दिन मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी,जिपं सदस्य प्रतिनिधि सुरेन्द्र त्रिपाठी,लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,बीडीओ राजेश कुमार सिंह,सुनील पांडेय,विवेकानंद शुक्ला,विनोद पांडेय,संजय यादव,रवि प्रकाश पांडेय,नीतू सिंह ,पंकज द्विवेदी,दीपक जायसवाल,अवधेश चौधरी, डॉक्टर आरपी शुक्ला, जगदंबा शुक्ला, अंकित पांडेय,अतुल पाल,अभय सिंह यादव,जितेंद्र कुमार यादव व लाल सिंह आदि उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow