स्कूलों के विलय पर रोक लगाने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी , बस्ती । भारतीय किसान यूनियन के बनकटी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी की अगुवाई में पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर बुधवार को साधन सहकारी समिति सजनाखोर में बैठक कर चर्चा किया तथा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल को सौंपा । बैठक को सम्बोधित करते हुए घनश्याम चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत में स्थित स्कूल को बंद करने का सरकारी आदेश जनहित में ना होकर गैरजिम्मेदाराना है, खेतों व जंगल- झाड़ियों से होकर मासूम बच्चों का 2-3 किलोमीटर दूर स्कूल भेजना खतरनाक साबित हो सकता, वहीं पास के निजी व मंहगे विद्यालयों में पढ़ाने की हैसियत ना रखने वाले गरीब परिवारों के लिए विलय का आदेश चुनौतीपूर्ण है । मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में विद्यालयों के विलय को रोकने,विद्युत के निजीकरण व यूरिया की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने तथा समितियों पर खाद उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगे शामिल हैं । ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से रामकेश चौधरी,जोखन चौधरी,जटाशंकर पाण्डेय,दान बहादुर चौधरी,राम जी व परमात्मा चौधरी आदि रहे ।
What's Your Reaction?

